वाह... ये है शाटगन का ट्वीट गन

October 20, 2015 | 03:27 PM | 2 Views
shatrughan-sinha-tweet-gun-niharonline

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शाटगन सिन्हा के पार्टी विरोधी सुर चालू हैं। शत्रुघ्न ने ट्वीट के जरिये कहा है कि पार्टी के लोगों को 5 स्टार होटल के अंदर बैठकर प्रेसवार्ता करने के बजाय जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देना चाहिए।

सिन्हा ने अपने ट्वीट में पहले और दूसरे चरण के बिहार के मतदान में पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया और कहा कि हो सकता है मेरा अनुमान गलत निकले।

सिन्हा के इस तरह के ट्वीट यह बता रहे हैं कि वो भाजपा के आलाकमान से नाराज हैं और बिहार बीजेपी से खुश नहीं हैं। सिन्हा ने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं, लेकिन अब तक चुनाव प्रचार से खुद को अलग रखे हुए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय