कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ का निधन

February 03, 2016 | 03:40 PM | 1 Views
congress-leader-balram-jakhar-passes-away-niharonline

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का आज निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाखड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया।
उन्होंने ट्वीट किया कि बलराम जाखड़ जी एक लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया। मैं उनके निधन से दुखी हूं।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

जाखड़ 1980 से 1989 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने संसद संग्रहालय की स्थापना में योगदान दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहा राव की कैबिनेट में कृषि मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। जाखड़ 30 जून 2004 से 30 मई 2009 तक मध्य प्रदेश से राज्यपाल रहे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय