इस घटना से खराब हुई गांव की छवि

October 08, 2015 | 05:33 PM | 2 Views
dadari_muslim_daughters_marriage_niharonline

जब बिसाहड़ा गाँव में गंगा, जमुना नदियों के पानी बहती थी। तब लोग हंसी-खुशी से रहते थे लेकिन अब वहां के हंसने वाली आखों में आंसू बह रहे है। बिसाहड़ा कांड में सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस कांड से हिंदू-मुस्लिम समुदाय की एकता अलग-अलग हुई है। गाँव की एकता की मिसाल देते देते वहां के बुजुर्गों की आंखों में आंसू छलक रहे हैं।

इस घटना के बाद अब तक कई बड़े नेता गाँव का दौरा कर चुका है। किसी ने हिंदुओं को सांत्चना दी तो किसी ने पीड़ित परिवार के आंसू पोछे।

अब तक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता गाँव का दौरा कर चुके हैं।

गुरुवार को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह एक दुखद घटना है क्योंकि इस कांड के आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। बुजुर्गों का कहना है कि इस घटना से गांव की छवि तो खराब हुई है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय