चौहान FTII अध्यक्ष पद से दें इस्तीफा:दिग्विजय

July 10, 2015 | 05:52 PM | 1 Views
Digvijay_Singh_niharonline

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गजेंद्र चैहान को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।दिग्विजय का दावा है कि चैहान की नियुक्ति सरकारी सहायता प्राप्त संगठनों में अपने कैडरों को थोपने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना के तहत हुई है।दिग्विजय ने माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि एफटीआईआई अध्यक्ष के रुप में गजेंद्र चैहान की नियुक्ति ऐसा ही एक उदाहरण है।गजेंद्र चैहान से इस्तीफे का आग्रह है।उन्होंने ट्वीट किया कि संघ खुद के सांस्कृतिक संगठन होने का दावा करता है, लेकिन वह अपने कैडरों और विचारकों को सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त संगठनों पर थोपना चाहता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय