चेरियन ने कांग्रेस पर लगाया संगीन आरोप

October 19, 2015 | 05:22 PM | 3 Views
 philip_Cherian_niharonline

पूर्व कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर संगीन आरोप लगाया है। चेरियन ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, यूथ कांग्रेस का शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना मॉडल प्रदर्शन था। अतीत में जिन महिलाओं ने इस तरह का प्रदर्शन गुपचुप तरीके से किया, उन्हें चुनाव में कांग्रेस का टिकट मिल गया।

जब इस पोस्ट पर बवाल मचा तो चेरियन ने फिर पोस्ट कर कहा कि यह महिलाओं के खिलाफ नहीं है।

चेरियन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी और ओमान चंडी के करीबी रहे हैं। इस बयान के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। फिलिप के इस बयान के बाद राज्‍य ही नहीं, बल्कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व में भी बवाल मच गया है। राज्‍य इकाई के कांग्रेस नेता सुधीरन ने मांग की है कि फिलिप अपना बयान वापस लें।

इस बीच महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा है कि फिलिप का बयान महिला कार्यकर्ताओं का अपमान है।हालांकि चेरियन ने कहा कि उनका ये पोस्ट महिलाओं को लेकर नहीं है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय