गया में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,बाल-बाल बचे शशि थरूर

July 16, 2016 | 11:30 AM | 3 Views
shashi-tharoor-niharonline

गया में यात्रियों से भरी एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर भी सवार थे।इस बात की जानकारी स्वयं शशि थरूर ने ट्विटर पर दी। 

जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया का विमान AI 433 गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही 8 मिनट के बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान को गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में कुल 127 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवाल थे।

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर गया एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, इस घटना के बाद थरूर ट्रेन से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। 

विमान में आई खराबी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि विमान में याात्रा करने वाले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय