नाइक का सिर काटने पर 50 लाख का इनामःसाध्वी प्राची

July 14, 2016 | 11:20 AM | 2 Views
sadhvi-prachi-offers-for-zakir-naik-s-death-niharonline

विवादित बयानों के जरिए हमेशा से खबरों की सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद से वे चर्चा का विषय बन गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद की नेता प्राची ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सिर काट कर लाने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। 

साध्वी ने ऐलान किया है कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का जो भी सिर काट कर लाएगा और उसको देश के सबसे ऊंचे स्थान पर टांगेगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। 

बता दें कि इन दिनों जाकिर साउदी अरब में हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि जाकिर नाइक हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है। उन्होंने जाकिर जैसे धर्मगुरुओं की जांच की मांग की। साध्वी प्राची ने सवाल करते हुए कहा कि आज फतवा जारी क्यों नहीं किया जा रहा है? 

साध्वी ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे देश के सारे मदरसे की कड़ाई से जांच कराए और उन्हें बंद कर दिया जाए। साध्वी प्राची का कहना है कि इन मदरसों में आतंकवादी तैयार किए जाते हैं जो देश के लिए खतरा पैदा करते हैं। इस दौरान साध्वी प्राची ने कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि दिग्विजय सिर्फ दिखाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। असलियत में वह आतंकवादियों के गुरू हैं। 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय