बिहार टॉपर घोटालाःपूर्व विधायक उषा सिन्हा भी रचती थी साजिश

June 13, 2016 | 12:53 PM | 1 Views
jdu-former-mla-seems-involved-in-bihar-toppers-scam-niharonline

रिजल्ट घोटाले में बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद की पत्नी व हिलसा की पूर्व जदयू विधायक उषा सिन्हा की भी तलाश तेज हो गयी। छापेमारी के दौरान मिले सबूत के बाद उषा सिन्हा को भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। वीआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमित कुमार उर्फ बच्चा राय, पटना कॉलेज के अस्थायी व्याख्याता अजित शक्तिमान और बिहार संस्कृत बोर्ड के कर्मी संदीप झा के घरों से मिले दस्तावेज और उनके कबूलनामे ने इस दंपती का काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है।

दरअसल पुलिस की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रिजल्ट घोटाले में शामिल लोगों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। अब तक उषा सिन्हा को लेकर संदेह जाहिर किया जा रहा था। पुलिस उन्हें कस्टडी में लेकर लालकेश्वर के बारे में पूछताछ करने वाली थी, लेकिन इससे पहले लालकेश्वर के तीन बिचैलिये हाथ लग गये-बच्चा राय, संदीप झा और अजीत शक्तिमान। इनसे पूछताछ में साफ हो गया है कि लालकेश्वर के साथ उनकी पत्नी भी घोटाले में शामिल हैं। इससे जुड़े दस्तावेज भी तीनों के घर से बरामद हुए हैं।
 
दस्तावेजों से सबूत निकालने में खासी मदद ली जा रही है। वहीं, संपत्ति जांच के लिए पटना पुलिस इनकम टैक्स और आर्थिक अपराध शाखा से भी मदद लेगी। इसके अलावा एफएसएल की मदद से रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है, जिससे कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद आरोपितों को सबूत के आधार पर सजा दिलायी जा सके।  

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय