महिला आयोग के सामने नहीं पेश होंगे विश्वास

May 05, 2015 | 12:11 PM | 142 Views
kumar_vishwas_will_be_not_present_in_front_of_the_woman_commission_niharonline

आप की महिला कार्यकर्ता के साथ कथित अवैध संबंधों की अफवाह पर अपना पक्ष रखने के लिए कुमार विश्वास दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे।महिला की शिकायत पर सोमवार को आयोग ने उन्हें पेश होने को कहा था। इस बीच, धमकी देने का आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता महिला से संबधित एक वीडियो कुमार विश्वास ने रीट्वीट किया है।इस वीडियो में दिखाया गया है कि महिला पीछे खड़े एक व्यक्ति के कहने पर मीडिया को बयान दे रही है।वहीं मामले में समन मिलने की बात को विश्वास इनकार कर रहे हैं। विश्वास को आज दोपहर 3 बजे पेश होना था।विश्वास द्वारा रीट्वीट में दिख रहे व्यक्ति को आप ने कांग्रेस का सदस्य बताया है।आप नेताओं का दावा है कि युवती को कान में कुछ कहने वाला शख्स नोएडा में युवा कांग्रेस यूनिट का पूर्व अध्यक्ष जगत अवाना है।कहा जा रहा है कि मीडिया के सामने वह जगत के कहे अनुसार ही बयान दे रही है।दरअसल विश्वास पर अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप की एक कार्यकर्ता के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगा था।इस आरोप के बाद सोशल मीडिया में आप की एक महिला कार्यकर्ता की फोटो और नाम सामने आना लगा।अपना नाम आने से परेशान महिला ने पहले विश्वास और फिर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी। मदद न मिलने पर महिला ने पिछले दिनों एक एफआईआर दर्ज कराने के बाद दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की। उसी शिकायत के आधार पर पिछले हफ्ते आयोग ने विश्वास को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय