लालू यादव का फेसबुक व ईमेल आइडी हैक

March 16, 2016 | 04:20 PM | 12 Views
lalu-s-facebook-and-fb-account-hacked-niharonline

राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।हैकर्स इस बार लालू प्रसाद यादव को निशाना बनाया है।जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सरकारी फेसबुक व ईमेल आइडी को हैक कर लिया है।इसके साथ ही उनके फेसबुक पेज पर देश के कई बड़े नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री डाल दी गयी है। मामला की जानकारी होते ही उनके बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इसकी शिकायत डीजीपी व अन्य पुलिस अधिकारियों से की।इसके बाद उनके बयान के आधार पर सचिवालय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
तेजस्वी यादव ने बताया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का ऑफिसियल फेसबुक असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है।वे बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री भी है।उनके फेसबुक पेज पर असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट किये गये है।जिसमें देश के कुछ बड़े नेताओं के संबंध में गलत अफवाह उड़ायी गयी है।इस तरह की अफवाह से सांप्रदायिक शांति व सामाजिक सद्भाव को खतरा हो सकता है।उन्होंने बताया है कि उनके फेसबुक पेज के छह लाख 26 हजार फॉलोअर है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय