शाह मोटे हैं,उन्हें लिफ्ट में नहीं चढ़ना चाहिएःलालू यादव

August 21, 2015 | 03:21 PM | 3 Views
lalu_yadav_niharonline

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर चुटकी ली है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष को ‘मोटा‘ कह डाला है।दरअसल अमित शाह गुरुवार को आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। इस पर चुटकी लेते हुए लालू ने कहा कि अमित शाह काफी मोटे हैं और उन्हें लिफ्ट में नहीं जाना चाहिए।लालू ने कहा कि मुझे पता है वह क्या कह रहे हैं। वो लिफ्ट में फंस गए थे। बिहार की लिफ्ट साइज में छोटी हैं। उनको नहीं जाना चाहिए।जांच में पता चला है कि लिफ्ट अधिक वजन के कारण रुक गई थी। लिफ्ट की क्षमता 340 किलोग्राम है। अमित शाह के साथ पांच और लोग लिफ्ट में सवार हो गए थे।दरअसल शाह गुरुवार को पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रात में वह ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे। लिफ्ट तयशुदा जगह से छह इंच पहले बंद हो गई। ग्राउंड फ्लोर से पहले ही रुकने की वजह से लिफ्ट के दरवाजे ओपन नहीं हुए। शाह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और सौदान सिंह भी थे। सभी चालीस मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे।भाजपा नेताओं ने तुरंत लिफ्ट खोलने के लिए मैकेनिक की तलाश की, लेकिन रात में कोई मदद नहीं मिली। भाजपा नेता संजय मयूख ने कहा कि उन्होंने और सिक्युरिटी में लगे जवानों ने मिलकर छेनी- हथौड़ी से लिफ्ट तोड़ी और शाह व बाकी लोगों को बाहर निकाला।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय