अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने एक बार फिर ऐसा बयान दे डाला है जिससे बखेड़ा खड़ा हो सकता है। ए पी जे अब्दुल कलाम को लेकर दिए विवादित बयान के बाद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने लड़कियों को लेकर बयान दे डाला है।
शर्मा ने लड़कियों को लेकर कहा है कि लड़कियों का रात में बाहर निकलना हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा नहीं है।इन्होंने कहा कि अगर किसी और देश की बात कह जाए तो ये ठीक हो सकता है,लड़कियां दूसरे देशों में रात के समय बाहर निकल सकती हैं लेकिन भारत में ये हमारी संस्कृति के खिलाफ है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी महेश शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम को लेकर कहा था कि वो मुस्लिम होने के बावजूद राष्ट्रवादी थे। एक और बयान में शर्मा ने कहा था कि कुरान और बाइबल भारत की आत्मा के केन्द्र में नहीं है। आपको बता दें कि 54 साल के महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से सांसद है। और कई बार ऐसे बेतुके बयान दे चुके हैं।