छोटी छोटी घटनाओं से हिंदू संस्कृति को नुकसान नहींः भागवत

October 23, 2015 | 11:04 AM | 3 Views
mohan-bhagwat-niharonline

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दादरी जैसी घटनाओं पर देश में पैदा नाराजगी के माहौल के बीच कहा कि ‘छोटी छोटी घटनाएं’ ‘हिंदू संस्कृति’ को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। साथ हीं उन्होंने देश में उम्मीद और विश्वास का माहौल पैदा करने और विदेश में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की सराहना की।

साथ ही, भागवत ने अपने बहुप्रतीक्षित दशहरा संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस पद पर आने के बाद से देश में आशा व उत्साह का माहौल है।

भागवत ने कहा, छोटी-छोटी घटनाएं होती हैं। उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। ये छोटी-छोटी घटनाएं भारतीय संस्कृति, हिन्दू संस्कृति को विकृत नहीं करतीं। प्राचीन काल से यह विभिन्नता का सम्मान करती है, एकता स्थापित करने के लिए भिन्नताओं के बीच समन्वय करती है..यह हिन्दुत्व है।

भागवत ने कहा कि हमारा देश एकजुट रहा है और एकजुट रहेगा। संघ पिछले 90 साल से देश को हिन्दुत्व के आधार पर एकजुट रखने के लिए काम करता आ रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय