शिवराज सिंह चौहान को बड़ा झटका,अरविंद मेनन पद से हटे

April 12, 2016 | 12:00 PM | 5 Views
mp-bjp-arvind-menon-transfers-niharonline

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ा झटका लगा है। यहां बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को उनके पद से हटा दिया गया है। मेनन को चौहान का काफी करीबी माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी जगह सुहास भगत प्रदेश बीजेपी के नए संगठन मंत्री बनाए जाएंगे। मेनन को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर 22 प्रकल्पों का प्रमुख बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यप्रदेश के महू में होने वाली रैली से ठीक पहले हुए इस निर्णय को बीजेपी में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से मेनन को हटाए जाने की अटकलें थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।

साथ ही राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इस आदेश का ई-मेल प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को कर दिया गया।सोमवार शाम चार बजे नंदकुमार ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने जरूर मेनन को फोन पर नई जिम्मेदारी संभालने की बात कही।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय