मोदी भगवान की देन और सुषमा राष्ट्रीय संपत्ति:वैंकेया नायडु

August 06, 2015 | 12:57 PM | 3 Views
venkaiah_naidu_niharonline

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भगवान की देन‘ और सुषमा स्वराज को राष्ट्रीय ‘संपत्ति‘ करार दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की सफलता से कांग्रेस हिल गई है इसलिए वह संसद चलने नहीं दे रही और देश के विकास को रोकना चाहती है।ललितगेट और व्यापमं मामले में स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के इस्तीफों पर अड़ी कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए नायडु ने कहा कि सुषमा राष्ट्रीय संपत्ति हैं और दूसरे बेहतरीन काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा भारतीय युवा जनता मोर्चा (बीजेवाईएम) को संबोधित करते हुए नायडु ने कहा कि सुषमा देश की संपत्ति हैं और उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है।फिर भी वे लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भावुक हो गए और उन्हें भगवान की देन बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने भारत-बांग्लादेश सीमा समझौता और नागा शांति समझौता जैसी सफलता हासिल की है।उन्होंने आगे कहा, मोदी के नेतृत्व के कारण ही आस्ट्रेलया और कनाडा भारत के परमाणु रिएक्टरों के लिए यूरेनियम देने के लिए तैयार हो गए हैं। मोदी 3डी हैं यानि निर्णयता, जोश और विकास।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय