देश में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ गाना होगाःसीपी सिंह

February 24, 2016 | 11:26 AM | 2 Views
cp-Singh-jharkhand-minister-niharonline

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि जो भारत में रहकर यहां की मिट्टी खाता है उसे ‘वंदेमातरम‘ और ‘जन गण मन‘ गाना ही होगा।सीपी सिंह के मुताबिक भारत में अफजल गुरु नहीं पैदा होने दिए जाएंगे।जो लोग भारतीय होने का दावा करते हैं उन्हें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना ही होगा।

झारखंड में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने देशद्रोहियों के साथ खड़ा होकर देशद्रोह कहा काम किया है।

विधानसभा परिसर में सिंह ने कहा कि जो ‘वंदे मातरम’ या ‘जन गण मन’ नहीं गाना चाहता उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं है।उन्होंने कहा कि यह कैसी बात है कि आप जिस देश की मिट्टी का खाते हैं, जिसकी आबो हवा लेते हैं, उसे ही गाली देते हैं? उन्होंने पूछा कि क्या यह देश के साथ गद्दारी या देशद्रोह नहीं है? इससे पहले सोमवार को रांची के फिरायालाल चैक पर हुई एक जनसभा में भी सिंह और केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने जेएनयू में हुई घटना में शामिल देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय