मोदी कैबिनेट में फेरबदल कल, नए चेहरों को मौका

July 04, 2016 | 02:34 PM | 1 Views
reshuffle-in-modi-cabinet-tomorrow-niharonline

मोदी मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने जा रहा है। इस बार भारी फेरबदल होने की संभावना है। कुछ नए चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं तो कुछ का ओहदा और बढ़ाया जा सकता है। ऐसी अटकलें भी हैं कि खराब प्रदर्शन के कारण कुछ मौजूदा मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है।

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 30 जून को प्रधानमंत्री ने बैठक भी बुलाई थी। दरअसल प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कल किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। इस बार आने वाले राज्यों में चुनाव को देखकर कुछ चेहरे यूपी और पंजाब से शामिल किये जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि 10-12 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें महाराष्ट्र से शिवसेना के अनिल देसाई, आरपीआई के रामदास अठावले के नाम शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सहारनपुर से बीजेपी सांसद राघव लखनपाल, राजस्थान से अर्जुन मेघवाल, गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला, दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया और उत्तराखंड से अजय टम्टा को मंत्रिपद मिल सकता है। इसके अलावा एमजे अकबर का नाम भी चर्चा में है। रामचंद्र कठेरिया और निहालचंद मेघवाल की छुट्टी होगी और इन्हें वापस संगठन में लाया जा सकता है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय