बिहार में चुनाव को लेकर आयोजित आरएलएसपी के प्रेस कांफ्रेंस में आज एक नेता टिकट नहीं मिलने की बात पर फूट-फूट कर रोए। दरअसल उम्मीदवारों के नामों को लेकर आरएलएसपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था। इस दौरान पार्टी ने अपने 17 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। इसी दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण के नरकटियागंज सीट से टिकट नहीं मिलने पर राष्ट्रीय लोक समता पाटी के नेता अशोक गुप्ता दहाड़ मार कर रोने लगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर भाई-भतीजावाद का आरोप भी लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी गुप्ता करीब एक घंटा तक रोते ही रहे। उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित घर के बाहर रोते हुए गुप्ता लगातार मीडिया से गुहार लगा रहे थे। वह कह रहे थे- मैं बर्बाद हो गया, घर बेच कर 50 लाख रुपए पार्टी के लिए खर्च किए थे।
अशोक ने कहा कि उनसे टिकट के नाम पर 50 हजार रूपये भी लिए गए थे लेकिन उनकी जगह किसी और को टिकट दे दिया गया। अशोक गुप्ता ने कहा कि वो पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया जिससे वो काफी दुखी हैं।