आज भारत रात्न डॉ. अब्दुल कलाम का जन्मदिन

October 15, 2015 | 11:14 AM | 10 Views
apj-abdul-kalam-birth_day_niharonline.jpg

आज देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. कलाम की 84वां जयंती है। इस अवसर पर बताए जा रहा है कि भारत की चुनिंदा मिसाइल्स के बारे में और कुछ मिसाइल्स को बनाने में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का अहम रोल रहा था।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे भारत के मिसाइल मैन कहे जाते हैं। भारत को बैलेस्टिक मिसाइल और लॉन्चिंग टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने के कारण ही एपीजे अब्दुल कलाम का नाम मिसाइल मैन पड़ा।

1982 में कलाम को डीआरडीएल (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया। जिसके बाद कलाम ने तब के रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस अरुणाचलम के साथ इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया। उन्होंने भारत के लिए पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग, ब्रह्मोस समेत कई मिसाइल बनाई। वो कलाम ही थे जिनके डायरेक्शन में देश को पहली स्वदेशी मिसाइल मिली।

भारत रत्न से सम्मानित डॉ. अब्दुल कलाम का गत 27 जुलाई को निधन हुआ था। वह वर्ष 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय