यहां के मस्जिद में हुए दो बड़े धमाके

October 16, 2015 | 02:15 PM | 11 Views
two suicide_ bombings_in nigeria_mosque_niharonline.jpg

नाइजीरिया की इस्टर्न सिटी मैदुगुरी के पास गुरुवार को एक मस्जिद में शाम की नमाज के लिए इकट्टे हुए लोगों को मस्जिद में ही जान खोना पड़ा है क्योंकि वहां पर दो बड़े धमाके हुई और वहां पर नमाज के लिए मौजूद लोगों में से लगभग 42 लोगों की मौत होने का समाचार है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने उस एरिया को घेर लिया और लोगों को सुरक्षित करने की काम में जुड़ गये है।

उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी विस्फोट किए। इन विस्फोटों में दोनों हमलावरों की भी मौत हो गई। यह दो आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद में विस्फोट करने से कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को महानगर के अस्पतालों में भर्ती करया गया है।

इस घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी गिरोह बोको हराम ने ली है क्योंकि यह गिरोह इस्लामिक स्टेट की स्थापना के लिए सरकार से टक्कर ले रहा है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने 60 दिनों के अंदर ही देश से बोको हराम के आतंक को समाप्त करने के लिए सैन्य प्रमुखों को आदेश दिए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय