समर्थकों के साथ योगेन्द्र यादव गिरफ्तार

August 11, 2015 | 12:46 PM | 2 Views
yogendra_yadav_arrested_niharonline

जंतर-मंतर पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिमारपुर के एमएलए पंकज पुष्कर को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। योगेंद्र यादव और उनके करीब 90 साथियों को शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव और उनके साथियों को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में लिया था। जिसके बाद योगेंद्र को रात पुलिस हिरासत में गुजारनी पड़ी। योगेंद्र ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने हिरासत में उनके साथ अभद्रता और मारपिटाई की।सुबह संसद मार्ग थाने में योगेंद्र यादव ने जब मीडिया से बात करने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। योगेंद्र यादव का संगठन स्वराज अभियान भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहा है। इसी के तहत ये लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। रैली में शामिल लोग जब प्रधानमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया।इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव जी के साथ जिस तरह का बर्ताव किया मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। यह उनका मौलिक अधिकार है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय