26 साल के मरीज के शरीर से निकला 55 किलो का ट्यूमर

October 28, 2015 | 11:30 AM | 2 Views
55-kilogram-tumour-removed-from-26-year-old-patients-body-niharonline

दिल्ली के एक अस्पताल में 26 साल के एक मरीज के शरीर से 55 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। इस मरीज का नाम गुरमीत है जो जालंधर का रहने वाला है। गुरमीत पिछले दो साल से अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा था।

इसके मरीज के शरीर से 55 किलोग्राम का नुकसानदेह ट्यूमर अस्पताल में हटाया गया।  डॉक्टरों ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से इस हालत में था।

अस्पताल के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. दुर्गेश पांडेय ने कहा कि यह जानलेवा स्थिति थी क्योंकि उसकी दाहिनी जांघ पर ट्यूमर नुकसानदेह था। यह इतना बड़ा था कि यह मरीज के दाहिने जांघ की हड्डी से पेडू की हड्डी तक फैला था।

ट्यूमर की भयावहता का पता इस तथ्य से चलता है कि सर्जरी के बाद मरीज का वजन सिर्फ 37 किलोग्राम रह गया। मरीज का ऑपरेशन गत बुधवार को किया गया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय