फिर से दिल्ली हुई शर्मसार

June 15, 2015 | 03:24 PM | 6 Views
again_Shaming_delhi_niharonline

राजधानी दिल्ली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।इस मामले ने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।दरिंदों ने हैवानियत की हद पार करते हुए 3 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया है।हालांकि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।बच्ची की हालत स्थिर है और उसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के सरोजनी नगर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ सरोजनी नगर के पास स्थित गांव पिलांजी में झुग्गी झोपड़ीं में रहती है।बच्ची को प्रलोभन देकर आरोपी अपने साथ ले गया और एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।मामला एस वक्त सातने आया जब बच्ची को उसके घर के पास रोते हुए पाया गया और उसके शरीर से खून बह रहा था।पुलिस आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय