नाबालिग लड़के के साथ युवती ने किया रेप,मामला दर्ज

July 12, 2016 | 11:37 AM | 2 Views
facebook-friend-raped-by-girl-niharonline

दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में एक लड़के के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 17 साल के नाबालिग के साथ शारिरिक संबंध बनाने के आरोप में 26 साल की युवति पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित लड़का किशनगढ़ का रहने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रविवार को उसे एक युवती का फोन आया था। उस युवती ने कहा कि महिपालपुर के एक होटल में लड़की से बलात्कार हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस उस होटल में पहुंची। तब लड़की बाथरूम में बंद थी और रूम में एक लड़का था। 
 
पुलिस के मुताबिक, जब लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने बताया कि लड़के ने मुझे झांसा देकर जबरदस्ती इस होटल में लाया और दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि लड़का दिखने में बहुत मासूम है। पुलिस ने जब लड़के की उम्र का पता लगाया। रिकॉर्ड में लड़के की उम्र 17 साल है। 
 
इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने जब लड़के से बात की तब लड़के ने बताया कि पिछले महीने लड़की ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मुझसे बात करना शुरू किया। लड़के का कहना है कि लड़की उसे पहले फोन करती थी और मिलने बुलाती थी।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के फेसबुक अकाउंट पर किसी और की प्रोफाइल पिक्चर है। रविवार को लड़की ने मुझे फोन करके महिपालपुर के एक होटल में मिलने बुलाया। लड़की ने मुझसे होटल में एक कमरा बुक कराने के लिए कहा था। जब मैंने कहा कि पैसे नहीं है, तब उसने खुद ही कमरा बुक कराने की बात कही।
 
लड़के के मुताबिक, वह लड़की को पहचानता भी नहीं था और उसके कहने पर मिलने चला गया था। लड़के ने बताया कि जब वह होटल में पहुंचे तब दोनों के बीच शारिरिक संबंध बने। इसके बाद लड़की बाथरूम में जाकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। 
 
पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान पर लड़के पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि लड़के के नाबालिग होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही लड़के के साथ जबरदस्ती शोषण करने के आरोप में लड़की के खिलाफ भी पोस्को एक्ट धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के जांच करने पर पता चला है कि लड़की ने खुद ही होटल में रूम बुक कराया था। इस बात की पुष्टि पुलिस ने फेसबुक अकाउंट से की है। पुलिस का कहना है कि यह लड़के को फंसाने के लिए किसी की साजिश हो सकती है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय