बेटी के लिए नहीं मिला ‘दूल्हा‘ तो पिता ने लगाई फांसी

January 29, 2016 | 11:21 AM | 1 Views
father-commit-suicide-in-delhi-niharonline

उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक बुजुर्ग ने खुदकुशी की ली।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने इस लिए खुदकुशी की ली क्योंकि वो अपनी बेटी की शादी नहीं होने से निराश था।मृतक की बेटी ने बताया कि उसके लिए वह पिछले एक दशक से दूल्दे की तलाश कर रहे थे।दूल्हा नहीं मिलने की वजह से दुखी होकर उसके पिता ने फांसी लगा लिया।

जानकारी के मुताबिक, अशोक विहार इलाके में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 38 वर्षीय बेटी के लिए दूल्हा खोज रहा था। करीब 10 साल की कोशिश के बाद नाकाम रहने के कारण उसने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान बृज मोहन के रूप में हुई।

उनकी बेटी योगिता ने बताया कि वह जब पांच बजे उठीं तो घर धुआं से भरा हुआ था। फर्नीचर में आग लगी हुई थी। उसके पिता उसके लिए करीब एक दशक शादी के लिए दूल्हे की तलाश कर रहे थे। उसकी शादी नहीं होने से वह बहुत दुखी थे। इसलिए उन्होंने जीवन खत्म कर लिया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय