मुबंई में डूब रहा है जहाज,20 लोगों को बचाया गया

June 22, 2015 | 11:44 AM | 3 Views
mumbai_navy_saved_atleast_20_people_from_jindal_kamakshi_ship_niharonline

मुंबई के तट के करीब डूब रहे जिंदल कामाक्षी जहाज से भारतीय नौसेना ने 20 लोगों को बचा लिया है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जहाज का खराब मौसम की वजह से कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था।नौसेना ने बचाव ऑपरेशन चलाकर जहाज में सवार 20 क्रू मेंबर को बचाया।जहाज मुंबई के तट से 46 किलोमीटर की दूरी पर डूब रहा है।नौसेना के जवान हेलीकॉप्टर्स की मदद से 20 लोगों को आईएनएस शिखर पर लाए।नौसेना अब भी बचाव कार्य में लगी हुई है।आपको बता दें कि जहाज रविवार देर रात से समंदर में डूब रहा है।वसई से 25 समुद्री मील दूर समंदर में फंसे कार्गो जहाज कामाक्षी के सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।कंटेनर से लदा ये जहाज गुजरात के मुंद्रा से कोच्चि जा रहा था, तभी इसके डूबने का खतरा पैदा हो गया था।इसके बाद कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर और नौसेना के जहाज को वहां मदद के लिए भेजा गया।रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना को करीब आधी रात को सूचना मिली कि मुंबई बंदरगाह से 20 समुद्री मील दूर और वसई तट से 25 समुद्री मील दूर में एक पोत संकट में है और वह एक ओर झुक गया है।उन्होंने कहा, संदेश में बताया गया कि पोत एक ओर काफी झुक गया है और इसमें 20 लोग सवार हैं।अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना ने तत्काल मदद के लिए एक सी किंग हेलीकॉप्टर भेजा और मदद मुहैया कराने के लिए एक पोत भी तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि पोत में संतुलन बनाए रखने के लिए एक ओर वजन बढ़ा दिया गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय