मुंबई में डूबा जहाज,14 क्रू-मेंबर्स बचाए गए

June 24, 2015 | 04:07 PM | 3 Views
ship_sinks_off_in_mumbai_niharonline

इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड ने बुधवार सुबह समुद्र में डूबे एमवी कोस्टल प्राइड नाम के जहाज से 14 क्रू मेंबर्स को सकुशल निकाल लिया।दो दिनों के भीतर यह नेवी और कोस्ट गार्ड का दूसरा सक्सेसफुल रेस्क्यू ऑपरेशन है।दो दिन पहले नेवी और कोस्ट गार्ड ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में जिंदल कामाक्षी शिप से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला था।हालांकि भारतीय समुद्री सीमा में अब भी तीन शिप ऐसे हैं जो संकट में हैं और नेवी कोस्ट गार्ड के लिए इनसे निपटना बड़ी चुनौती है।प्राइड पर फंसे लोगों को उमरगांव ले जाया गया है।प्राइड मुंबई के समुद्री तट से 24 नॉटिकल मील दूर डूबा।यह जहाज पोरबंदर की ओर जा रहा था और खराब मौसम के कारण डूब गया।नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. ने एक बयान में कहा कि प्राइड की तरफ से खतरे का सिग्नल मिलने के बाद नेवी ने अपना जहाज और गोताखोर शिप की तरफ रवाना कर दिया।दो चेतक हेलिकॉप्टर्स भी घटनास्थल पर भेजे गए।इसके बाद चलाए गए ऑपरेशन में सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।एमवी कोस्टल प्राइड का प्रोपल्शन सिस्टम खराब हो चुका था। प्रोपल्शन सिस्टम जहाज के संचालन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।ये तेजी से घूम कर पानी को काटते हैं और इसी से जहाज आगे बढ़ता है।यह जहाज कोस्ट गार्ड के लिए बड़ा चैलेंज था क्योंकि यह समुद्र में बिना नियंत्रण के तैर रहा था।इस पर बड़ी मात्रा में सीमेंट लदा हुआ था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय