ब्रेड के पैकेट में मिला जिंदा चूहा

October 13, 2015 | 12:59 PM | 3 Views
rat_found_in_bread_packet_delhi_aiims_niharonline

दिल्ली एम्स में एक चैंकाने वाली खबर आई है। यहां ब्राउन ब्रेड के एक पैकेट से जिंदा चूहा निकलने का मामला सामने आया है। एम्स प्रशासन ने ब्रेड कंपनी बॉन न्यूट्रीएंस पर तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना इस साल 24 जुलाई की है। एम्स ने 25 जुलाई को कंपनी को नोटिस जारी करके तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि एम्स ने कंपनी को 9 सितंबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।यह कंपनी कई तरह के खाद्य उत्पाद जैसे ब्रेड, बिस्किट, केक और कुकीज बनाती है। इसके उत्पाद भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक यदि चूहे के इंफेक्शन वाली चीजें पेट में चली जाएं तो आम तौर पर इससे एलर्जी, बुखार, डायरिया होता है. इससे खून में इंफेक्शन और मेनिंजाइटिस भी हो सकता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय