शादी के 10 दिन बाद दुल्हन बनी मां ,डीएनए कराएगी पुलिस

July 21, 2016 | 11:53 AM | 3 Views
10-days-after-wedding-bride-gave-birth-to-a-baby-niharonline

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबो-गरीब तथा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 10 दिन बाद ही बेटे को जन्म दिया है। इसको लेकर जहां ससुराल पक्ष के लोग हैरत में है, वहीं पुलिस भी पशोपेश में है।

जानकारी अनुसार, भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी गत 9 जुलाई को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही उसे पेट में दर्द हुआ। घबराए ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस घटना के बाद हैरान-परेशान ससुराल वालों ने मायके पक्ष को इसकी सूचना दी।

इसके बाद युवती ने राज खोला कि गांव में रहने वाले 21 वर्षीय काशीराम ने पिछले साल उसके साथ जबरन रेप किया था। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी और बदनामी का डर दिखाकर लगातार उससे साथ रेप करता रहा। पीडि़ता ने ये भी बताया कि सगाई के बाद उसके पति भी उससे मिलने आते थे। इस दौरान पति से भी उसके संबंध रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के असल पिता का पता लगाने के लिए आरोपी शख्स और महिला के पति का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय