तमिलनाडु में समुद्रपट पर पहुंची 100 से ज्यादा व्हेल मछलियां

January 12, 2016 | 01:30 PM | 3 Views
100-whales-fish-reached-at-beach-in-tamilnadu-niharonline

तमिलनाडु में तूतीकोरिन के एक समुद्रतट पर लगभग 100 व्हेल मछलियां आकर लेट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मानापाडु और कलामोझी गांवों के बीच मौजूद तट पर पड़ी इन मछलियों में से कई को मछुआरों और अधिकारियों ने वापस समुद्र में धकेला, लेकिन ये फिर तट पर लौट आईं।
वरिष्ठ जिलाधिकारी रवि कुमार ने मानापाडु के दौरे में बताया कि ये छोटी-छोटी फिन व्हेल मछलियां हैं...लगता है, ये होश में नहीं हैं। वैसे यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में व्हेल मछलियां समुद्रतट पर पहुंची हैं।
रवि कुमार ने यह भी बताया कि हमने मन्नार की खाड़ी स्थित मरीन पार्क और  वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच करने के लिए कहा है। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी 33-फुट लंबी एक व्हेल मछली का शव भी राज्य के नागपट्टिनम जिले के एक गांव के निकट समुद्रतट पर आ पहुंचा था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय