एनेकल में ट्रेन पटरी से उतरी, कई लोगों के हालत गंभीर

February 13, 2015 | 10:31 AM | 16 Views
Anekal_train_accident_niharonline

कर्नाटक के बेंगलुरु के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है।जानकार सूत्रों के अनुसार यह हादसा सुबह 7 : 45 बजे हुई है।एर्नाकुलम एक्सप्रेस एनेकल नामक जगह से गुजर रही थी, इस दुर्घटना में लगभग 100 लोगों के घायल होने की समाचार है, जिसमें से 8 लोगों की मृत्यु हुई और कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे की वजह कर पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर 17 एंबुलेंस पहुंच गयी हैं, जो घायलों को अस्पताल ले जाने का काम कर रहे हैं। एर्नाकुलम एक्सप्रेस सुबह सात बजे बेंगलुरू से स्टार्ट होकर 45 मिनट्स में ही एनेकल में दुर्घटनाग्रस्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के डिरेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई जिससे छह डब्बे पटरी से उतर गये। ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़े हुए नजर आ रहे हैं, जिनमें से लोगों को निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय