वाह..रे..वाह... बंदर बनगई करोड पती

February 19, 2015 | 11:10 AM | 84 Views
monkey_crore_pati_niharonline

लोग अपने घरों में कुत्ते-बिल्ली और बंदर जैसे पालतू जानवर रखते है, लेकिन कोई इन पालतू जानवरों के नाम अपनी पूरी की पूती संपत्ति कर दे तो फिर चौंकने वाली बात हो जाती है, ऐसे ही हुआ उत्तर प्रदेश के रायबरेली में निसंतान दंपत्ति ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू बंदर के नाम कर दी है। साबिस्ता ब्रजेश नाम की एक सभासद और उनके पति अपनी सारी चल-अचल संपत्ति एक ट्रस्ट के जरिए पालतू बंदर चुनमुन के नाम कर दी है। ये दंपत्ति इस बंदर को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उसकी देखभाल करते है। उसे अपने धर में रखते है और अपने बच्चे की तरह स्नेह करते है। इनका इस बंदर से प्यार इस कदर है कि इन्होंने अपने घर का नाम भी चुनमुन भवन रख दिया। साबिस्ता मुस्लिम समुदाय की है और उन्होंने वर्ष 1998 में ब्रजेश श्रीवास्तव से प्रेम विवाह की, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की कोई संतान नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने किसी इंसान के बच्चे को गोद लेने के बजाए एक बंदर को गोद दिया। 2005 से चुनमुन नाम का बंदर उनके साथ ही रहता है। 2010 में उनकी शादी भी करवाई। जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर चिंतित इन दोनों ने एक ट्रस्ट के जरिए अपनी सारी संपत्ति बंदर के नाम कर दी। निसंतान दंपत्ति ने अपनी करोड़ों की संपत्ति ट्रस्ट के नाम करने वाले हैं। चुनमुन ट्रस्ट मुख्य रूप से बंदरों के बेहतरी के लिए काम करेगा। इस ट्रस्ट के लिए सदस्य चुनने का काम भी अंतिम दौर में है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय