भविष्य में बढ सकती है मुस्लिम संख्या-हिंदु होंगे तीसरे नंबर पर

April 03, 2015 | 11:35 AM | 171 Views
Muslim_Hindu_Christian_Population_niharonline

हाल ही में किये एक पीयू रिसर्च सेंटर की ओर से की गई स्टडी में इस बात का पता चला है कि आगामी वर्ष 2050 तक हिंदुओं की आबादी दुनिया में तीसरे नंबर पर आने की संभावना व्यक्त हो रही है, इसके साथ ही भारत इंडोनेशिया को पीछे छोडक़र मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला देश होगा।यह अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है। प्यू शोध केंद्र की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हिंदुओं की जनसंख्या 34 प्रतिशत बढ़ेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। जानकार सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे नंबर पर आकर पूरी दुनिया की जनसंख्या का 14.9 प्रतिशत हिस्सा बन जाएंगे।दिलचस्प वार्ता यह है कि जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुडे हुए हैं, वे दुनिया की चौथी सबसे बडी आबादी का हिस्सा यानी 13.2 प्रतिशत होंगे। इस समय वे दुनिया की जनसंख्या का तीसरा हिस्सा हैं, लेकिन हिंदू इन्हें पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी, लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा मुस्लिम जनसंख्या वाला देश भी हो जाएगा, क्योंकि आगामी 40 वर्षों में ईसाइयों की संख्या विश्व में सबसे ज्यादा होगी, लेकिन इशी लिहाज से मुस्लिम उनसे ज्यादा पीछे नहीं होंगे, लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढेगा, शूत्रों के अनुसार वर्ष 2050 तक मुस्लिम 2.8 अरब और ईसाइयों का 2.9 अरब जनसंख्या होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय