मासूमों के बजह से यह अफिसर का हीन चरित्रा सामने आयी

March 30, 2015 | 05:50 PM | 39 Views
IAS_officer_rape_four_minors_niharonline

महाराष्ट्र के पूणे में हुई एक हादसा आप को हैरान करने वाली है, इस बात में कोई बदलाव नहीं है, क्योंकि एक अच्छी पोस्ट में रहने वाले सरकारी अफिसर (मानव मृग) का हादसा सामने आयी है। वह इस तरह है कि 8 से 10 वर्षों के 4 मासूम बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में 58 वर्षीय एक सीनियर आईएएस ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है। आईएएस ऑफिसर का नाम एम.एच. सावंत है, जो महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर एजुकेशन एंड रिसर्च के डायरेक्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार जिन मासूम बच्चियों के साथ सावंत ने दुष्कर्म किया है वो सभी गरीब परिवार से संबंध रखती हैं।सभी बच्चियां सावंत के घर के पास स्लम में रहती हैं। पुलिस ने बताया कि सावंत इन बच्चियों को चॉकलेट और खाना देने के बहाने बुलाते थे और उनके साथ दुष्कर्म करते थे। बच्चियों ने इस संबंध में अपनी शिक्षिका को बताया कि सावंत ने उन्हें चॉकलेट के बहाने घर पर बुलाया और फिर कंप्यूटर पर अश्लील फिल्म दिखाने लगा। फिल्म दिखाने के बाद सावंत ने उनका यौन शोषण किया। शिक्षिका ने इस बात की जानकारी प्रिंसिपल को दी और फिर पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए सावंत को गिरफ्तार कर लिया। पीडि़त बच्चियों का मेडिकल चेकप करा लिया गया है, जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय