यह राष्ट्रीय मामला है, मिलकर रहेंगे

February 18, 2015 | 01:41 PM | 50 Views
RSS_says_is_a_national_issue_niharonline

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक संरक्षक राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने दावा किया कि राम जन्‍मभूमि राष्‍ट्रीय सम्‍मान का मामला है। कानपुर में भाजपा सहित आरएसएस की कई शाखाओं को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने राम जन्‍मभूमि और सेतुसमुद्रम अभियान के बारे में खुलकर बोला। उन्‍होंने हिंदू समुदाय से आग्रह किया कि वे इसके लिए एकजुट हों। राम जन्‍मभूमि और सेतुसमुद्रम राष्‍ट्रीय सम्‍मान के विषय हैं। यदि हमारी सभी शाखाएं एक दूसरे के साथ मिलकर काम करें, तो हम ऐसे मामलों में अधिक काम कर सकते हैं। भाषण के दौरान भगवा बिग्रेड को भागवत यह याद दिलाना नहीं भूले कि 2014 के लोकसभा चुनाव की जीत में संघ का अहम योगदान था। भागवत ने कहा कि मिलकर हम कुछ भी कर सकते हैं। दुनिया राम जन्‍मभूमि और सेतुसमुद्रम अभियान के परिणाम के बारे में जानती है। वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव अभियान में हमारे जुड़ने से आपेक्षित परिणाम हासिल हुए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय