राधे मां ने तोड़ी चुप्पी,कहा-भगवान करेंगे इंसाफ

August 08, 2015 | 01:26 PM | 3 Views
Radhe_maa_niharonline

विवादों में घिरीं राधे मां ने पहली बार कैमरे के साथ चुप्पी तोड़ी।औरंगाबाद में वो अपने भक्तों के साथ नजर आई और पत्रकारों के सवालों के जवाब में राधे मां ने सिर्फ ये कहा कि भगवान उनके साथ इंसाफ करेगा।मुंबई पुलिस ने कहा है कि राधे मां के ख‍िलाफ केस दर्ज है, लेकिन वो इस केस में वॉन्टेड नहीं हैं।राधे मां महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शनिवार को नांदेड़ पहुंच गईं।जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसमे राधे मां काफी विचलित दिखाई दे रही हैं और कई बार उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। एक बार वो लड़खाकर गिर भी गईं।इन दिनों तमाम विवादों के बीच राधे मां की ये पहली तस्वीर सामने आई है।राधे मां के खिलाफ अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन उनके घर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।मुंबई में एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है।राधे मां देश छोड़कर फरार हो सकती हैं। उन पर केस दर्ज होने के बाद कानूनी पचड़ों से बचने के लिए वह किसी भी समय हिंदुस्तान छोड़कर विदेश जा सकती हैं।मुंबई में उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाली लड़की के परिजनों ने भी इस बात की आशंका जताई है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय