20 करोड़ 70 लाख में यूनिवर्सिटीज में लगेंगे राष्ट्रीय ध्वज

February 20, 2016 | 04:38 PM | 2 Views
indian_national_flag_nihsronline

देश के सभी केंद्रीय 46 विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने वाला केंद्र सरकार का फैसला बहुत महंगा पडऩे वाला है। स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में बीते गुरुवार वाइस चांसलर्स की मीटिंग हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि 2014 में दिल्ली के सेंट्रल पार्क में लगाए गए 207 फुट ऊंचे तिरंगे से ही प्रेरित होकर ईरानी के मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में लगाए गए इस झंडे की कीमत करीब 40 लाख रुपए आई थी।
कांग्रेस नेता नवीन जिंदल की संस्था फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ सेवानिवृत्त कमांडर केवी सिंह ने बताया कि 200 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का खर्च 40 से 45 लाख रुपए होगा। इस तरह, 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में इनकी कुल लागत 20 करोड़ 70 लाख रुपए आएगी। इसके अलावा, इसके रखरखाव पर हर महीने करीब 65 हजार रुपए खर्च करने होंगे।
सिंह ने कहा कि हमने देश में करीब 200 राष्ट्रीय ध्वज लगाए हैं। उन्होंने ने कहा कि झंडे लगाने के लिए पुणे की दो कंपनी से खासतौर पर डिजाइन किए गए हाई टेंसिल स्टील पोल मंगाते हैं, जो बड़े झंडे को संभाल सके। उन्होंने बताया कि मुंबई से हम खास पॉलिस्टर का झंडा मंगाते हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय