10 वीं का टॉपर बना अफजल गुरु का बेटा गालिब

January 11, 2016 | 10:56 AM | 2 Views
afzal-guru-s-son-ghalib-guru-topper-in-class-10-exams-niharonline

संसद पर हमले की साजिश रचने के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु ने कामयाबी का परचम लहराया है। गालिब ने दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

जम्मू कश्मीर के स्कूल परिक्षा बोर्ड के नतीजों के मुताबिक, गालिब ने कुल 500 अंकों में से 474 अंक हासिल किए हैं। उसे सभी पांच विषयों में ‘ए-1‘ ग्रेड मिले हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की काफी सराहना की जा रही है कि गालिब ने मुश्किल हालात के बावजूद मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे अंक हासिल किए।

आपको बता दें कि गालिब के पिता अफजल गुरु को संसद हमले का दोषी पाया गया था, जिसके लिए उन्हें 9 फरवरी 2013 को मौत की सजा दी गई थी। अफजल गुरु को फांसी के बाद उसकी पत्नी तबस्सुम ने कहा था अब हमारा परिवार शांति के साथ बाकी जिंदगी जीना चाहता हैं। उस समय छोटे से गालिब ने कहा था वह डॉक्टर बनना चाहता है। उसने बताया था कि वह जब तिहाड़ जेल में अपने पिता से मिलने गया था तब उन्होंने उसे साइंस की किताब और एक पेन दिया था।

उत्तरी कश्मीर में सोपोर के रहने वाले गालिब गुरु की मां तब्बसुम ने उसकी पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं रखी।बताया जाता है कि वह चाहती हैं कि गालिब एक अच्छा इंसान बन नाम रोशन करे। उसके पिता ने अफजल गुरु ने मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय