भोपालः एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

March 09, 2016 | 11:25 AM | 1 Views
air-india-flight-634-makes-emergency-landing-niharonline

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट 634 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है।जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी आने के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। यह विमान भोपाल से मुंबई जा रही थी।बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद विमान से पक्षी टकराया जिसके बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई और इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

एयरपोर्ट के अफसरों के मुताबिक सभी पैसेंजर सेफ हैं और प्लेन के अंदर ही बैठे हैं।इससे पहले पिछले साल दिसंबर में दो बार यहां प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस वक्त भी एक गिद्ध प्लेन से टकराया था। तीन महीने के भीतर यह छठा मौका है जब यहां इमरजेंसी लैंडिंग हुई हो। 7 जनवरी को एअर इंडिया के प्लेन का टायर फट गया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय