नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम

July 28, 2015 | 10:04 AM | 2 Views
apj_abdul_kalam_niharonline

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है।कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे।सोमवार को शिलॉन्ग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं के एक अस्तपाल उन्होंने आखिरी सांस ली।डॉक्टर कलाम के पार्थिव शरीर को लेकर विशेष विमान गुवाहाटी से दिल्ली रवाना हो गया है।विमान के 11 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री मोदी खुद उनका पार्थि‍व शरीर लेने एयरपोर्ट जा सकते हैं।डॉ. कलाम के पार्थि‍व शरीर को दिल्ली से उनके गृहशहर रामेश्वरम ले जाया जाएगा,जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।कलाम के निधन पर पूरा देश गम में डूबा हुआ है।सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है वहीं कलाम के निधन पर सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी।इस बैठक में अंतिम संस्कार के कार्यक्रम पर फैसला होगा।पूर्व राष्ट्रपति कलाम के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।अंतिम दर्शन को आने वाले लोगों की भीड़ के मद्देनजर आम लोगों के लिए अलग से गेट बनाया गया है।पहले से मौजूद सुरक्षा बलों के अतिरिक्त सशस्त्र बलों के कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।वहीं शिलॉन्ग के बेथनी अस्पताल के डॉक्टरों ने बयान जारी कर बताया कि अस्पताल लाए जाने के समय पूर्व राष्ट्रपति सांसे बंद थी।उनका निधन 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय