गणतंत्र दिवस पर महिला सशस्‍त्र बल दस्‍ता पहली बार मार्च करेगा

January 12, 2015 | 03:11 PM | 215 Views

देश में पहली बार महिला सशस्‍त्र बल का दस्‍ता गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा। इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार की परेड में महिला सशक्‍तीकरण और नारी शक्ति को प्रमुख थीम के रूप में दिखाना चाहते थे। इसके लिए आदेश काफी देर से मिले। ऐसे में 10 किमी लंबी मार्च को करने के लिए फिट, ड्रिल के स्‍टैंडर्ड के अनुसार सक्षम महिला अधिकारियों को जुटाने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। यह थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए यह काफी मशक्‍कत भरा काम था कि वे महिला प्रतिनिधित्‍व दर्शा ने के लिए 148 महिला अधिकारियों को तलाश सकें। इसमें से थल सेना में 1300, वायुसेना में 1350 और नौसेना में 350 महिला अधिकारी शामिल हैं। देश में 13 लाख के सशस्‍त्र बल में महिला सशस्‍त्र बल की संख्‍या काफी कम है। सूत्र ने बताया कि देश के विभिन्‍न स्‍टेशनों में तैनात महिला अधिकारियों को परेड के लिए तैयार करने के लिए बुलाया गया है। अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल के विपरीत सशस्‍त्र बल परेड के लिए महिलाओं को दूसरी रैंक से नहीं ले सकते हैं क्‍योंकि उन्‍हें अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय