देश में प्लास्टिक से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार एक आदेश जारी करने वाली है। गृह मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हम जल्द ही प्लास्टिक से बने तिरंगे पर प्रतिबंध का आदेश जारी करेंगे।गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बाद अक्सर प्लास्टिक से बने तिरंगे के सड़कों और गटरों पर पड़े मिलने की शिकायतें आती है।मार्च में बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा था कि वह प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के इस्तेमाल, खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने वाली एक समग्र नीति लेकर आए।केंद्र सरकार ने भी अदालत को सूचित किया था कि प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव लंबित है।