नेपाल में भूकंप से मरने वालों की संख्या पहुंची 3000 के पार

April 27, 2015 | 01:14 PM | 141 Views
earthquack in nepal

शनिवार को नेपाल में आए भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या अबतक 3000 पार कर गई है जबकि 6000 से भी ज्यादा लोग इस त्रासदी में घायल बताये जा रहे हैं। इस बीच बचाव कार्य भी तेजी से चलाया जा रहा है लेकिन बारिश और ताजा झटकों के कारण लोगों को निकालने का प्रयास भी बाधित हो रहा हैं। गृहमंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन खंड के प्रमुख रामेश्वर डांगल ने कहा, मृतकों की संख्या 3218 पहुंच चुकी है और 6500 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप ने काठमांडू के बाद सबसे ज्यादा गोरखा क्षेत्र में तबाही मचाई है। शनिवार को आए भूकंप के पहले झटके के बाद अबतक लगभग 66 छोटे-बड़े भूकंप के झटके नेपाल में महसूस किए गए हैं।  

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय