रमजान के पाक महीने के पूरा होने पर आज देश भर में ईद मनाई जा रही है।शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने ईद का ऐलान करते हुए कहा कि ईद उल फितर शनिवार को मनाया जाएगा क्योंकि हैदराबाद, बिहार, मणिपुर, कर्नाटक, असम और तमिलनाडु चांद देखा गया है।इस्लामी चंद्र पंचांग के नौवें महीने में रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजन पानी नहीं लेते हैं।शाम में इफ्तार के समय लोग भोजन करते हैं।देश के सभी हिस्सों में ईद-उल-फितर की तैयारियां पिछले एक महीने से धूमधाम से चल रही हैं।मुस्लिम परिवार जमकर खरीदारी कर रहे हैं।बाजारों में ईद के मौके पर रौनक बढ़ गई है। ईद को लेकर देश भर में जश्न का तैयारियां शुरू हो गई हैं।इसी के साथ पिछले रमजान का पाक महीना भी समाप्त हो गया।