पूरे उत्तर भारत में लू का कहर,48.5 डिग्री तक पहुंचा तापमान

April 25, 2016 | 04:45 PM | 1 Views
heat-wave-in-india-niharonline

देश के प्रमुख हिस्सों में पारे का चढ़ना जारी रहने के साथ ओड़िशा का टिटलागढ़ सबसे गर्म इलाका रहा जहां का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि असम के चार जिलों में बाढ़ आने से करीब 45,000 लोग प्रभावित हुए है। टिटलागढ़ में पिछले कई दिनों से तेज लू चल रही है और इस कस्बे में अप्रैल महीने के लिए पिछले 17 साल में उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर में मौसम विभाग के निदेशक शरद साहू ने कहा कि वर्ष 2003 में पांच जून को टिटलागढ़ में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार कर गया था। अप्रैल के महीने में 1999 के बाद से यह उच्चतम स्तर है। अप्रैल, 1999 में तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ओड़िशा सरकार ने लू के चलते चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

हालांकि, राज्य में भीषण गर्मी के चलते मरने वाले लोगों की अस्थाई संख्या 79 से बढ़कर 88 हो गई है।बिहार में भी तेज लू चल रही है। हालांकि राजधानी पटना सहित कई जगहों पर पारा मामूली रूप से गिरा है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय