दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू को बेचा

February 18, 2016 | 03:39 PM | 3 Views
husband-sells-his-wife-to-porn-film-maker-niharonline

समाज चाहे आज के समय में कितना भी आगे बढ गया हो लेकिन महिलाओं को आज भी दहेज का दंश झेलना पड़ रहा है। सारण के तरैया में भी कुछ ऐसा हीं मामला आया है। बताया जा रहा है कि दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने अपनी बहु को पोर्न फिल्म बनाने वाले को बेच दिया।

अपनी शादी के बाद इस लड़की ने कई सपने दिल में संजोया था। लेकिन उसके बाद जो ससुराल में उसके साथ हुआ उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। ससुराल के लोगों ने शादी के बाद दो लाख नगद और बाइक मांग की, लड़की का ससुराल हरियाणा के पाटिकारा गांव में जहां शादी के 20 दिन बाद ही उसे ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।

जब ससुराल वाले को दहेज नहीं मिला तो उनलोगों ने पैसों के लिए अपनी बहू को हीं बेच दिया। ये सौदा पूरे 7 लाख में हुआ। ये सौदा एक पॉर्न फिल्म बनाने वाले से लड़की के ससुर-ननद ने किया ताकि उसे बेचकर वो दहेज का पैसा वसूल कर सकें, साथ ही बेटे के लिए नई बहू भी ला सकें।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय