कंप्यूटर व लैपटॉप से पंखे का युग खत्म?

January 17, 2015 | 11:44 AM | 54 Views

कंप्यूटर और लैपटॉप में लगे उपकरणों खासकर प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए लगने वाले पंखे अतीत की बात होगी। उपभोक्ताओं को शीघ्र ही बिना पंखे वाले कंप्यूटर-लैपटॉप मिलने लगेंगे। मंडी में सामग्री विज्ञान के छात्र उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी आदित्य चौहान ने सूक्ष्म एयर कंडीशनर बनाया है, जो माइक्रो चिप में फिट होगा। यह चिप कंप्यूटर या लैपटॉप के प्रोसेसर पर लगेगी। इससे प्रोसेसर पूरी तरह ठंडा रहेगा और कंप्यूटर व लैपटॉप तेजी से काम करेगा। प्रोसेसर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए उसके ऊपर पंखा लगा होता है। प्रोसेसर के गर्म होने से कंप्यूटर-लैपटॉप हैग करने लगते हैं। पंखे के कारण कंप्यूटर-लैपटॉप में शोर के साथ ही बिजली खपत भी अधिक होती है। सूक्ष्म एयर कंडीशन से बिजली की खपत कम होगी। वहीं कंप्यूटर व लैपटॉप का वजन व आकार भी कम होगा।आदित्य चौहान ने अपने इस अनुसंधान की प्रस्तुति मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में दी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खूब सराहा। इसी अनुसंधान के बलबूते आदित्य चौहान महज 24 साल की उम्र में युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार झटकने में कामयाब रहे। आदित्य के मुताबिक, सूक्ष्म एयर कंडीशनर तैयार करने में करीब ढाई वर्ष का समय लगा है। प्रोफेसर राहुल वैश के मार्गदर्शन में इस प्रोजेक्ट को आखिरकार अपनी मंजिल मिल गई। निकट भविष्य में कंप्यूटर व लैपटॉप से पंखे के युग का अंत हो जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय