आइसक्रीम को लेकर भिड़े बाराती-घराती,मौके पर पहुंची पुलिस

April 28, 2016 | 02:35 PM | 3 Views
wedding-ceremony-people-fight-over-icecream-in-mathura-niharonline

मथुरा में एक शादी का मंडप महज आइसक्रीम की वजह अखाड़े में तब्दील हो गया। राया क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में शादी थी। यहां हाथरस के गांव शाहपुर से बारात आई थी। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था तभी अचानक आइसक्रीम को लेकर बवाल हो गया जिसके बाद घराती और बाराती आमने-सामने आ गए। फिर क्या था दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया लेकिन उनके जाते ही फिर सड़कों पर उत्पात शुरू हो गया। जिसके बाद दोबारा पहुंची पुलिस ने बारातियों का पक्ष लिया और लड़की पक्ष वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मारपीट और हंगामे के बीच दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी नहीं हो सके। आज सुबह पुलिस की देखरेख में फेरे लिए गए और दुल्हन विदा हुई। इस बीच पुलिस ने लड़की पक्ष के खिलाफ दो मुकदमे भी दर्ज किये हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ बाराती शराब के नशे में धुत थे।इसी बीच आइसक्रीम खाने को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों से उनकी बहस हो गई। पहले तो लड़की पक्ष वालों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे किसी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। इतने में ही बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से हाथापाई होने लगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय