देश के कई हिस्सों में बारिश से आफत

August 03, 2015 | 04:56 PM | 1 Views
flood_niharonline

इस बार की जबरदस्त मानसून कई लोगों के लिए आफत बनी हुई है।भारी बारिश के कारण जम्मू कश्मीर के लेह जिले में एक पूरा गांव पानी की भेंट चढ़ गया है।रविवार रात को तेज बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा और लेह का साबू गांव पानी से गर्क हो गया।कुछ लोगों का मानना है कि अचानक से बादल फटने से ऐसा हुआ है।गांव में कई लोग फंसे हुए हैं जिनमें विदेशी पर्यटक भी हैं।वहीं पश्चिम बंगाल के 12 जिलों में बाढ़ आ गई है।दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़े जाने से हावड़ा, हुबली, बर्दवान, दक्षिण 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर में जिलों में हालात खराब हैं।करीब 2.14 लाख लोग रिलीफ कैंपों में हैं।कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बर्दवान जिले में बाढ़ से निपटने के लिए आर्मी को बुलाया गया है।बारिश और बाढ़ के कारण मणिपुर में 30 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है।गुजरात में बाढ़ के बाद आर्मी की 24 टीमें रेस्क्यू का काम कर रही हैं। बनासकांठा और भुज में करीब एक हजार लोगों को रिलीफ कैंपों में ले जाया गया है।गुजरात के 14 जिलों में बाढ़ आ गई है।इससे 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।उधर,राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात के बीच चार लोग बह गए हैं।बीकानेर के करणपुर शहर में सबसे ज्यादा पांच सेमी बारिश दर्ज की गई है।यहां के 12 से ज्यादा गांवों में बाढ़ के हालात हैं।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है।पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड,राजस्थान,मध्य प्रदेश,गुजरात,मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना के अनेक इलाकों के लिए खास चेतावनी दी गई है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय