मुंबई हमले के वक्‍त पाक में मजे कर रहे थे भारतीय अधिकारी!

June 11, 2016 | 12:37 PM | 1 Views
mumbai-terror-attack-niharonline

26/ 11 मुंबई हमले की कड़वी यादें आज भी देशवासियों के जेहन से गई नहीं है।हमले के करीब साढ़े सात साल बाद अब पता चल रहा है कि मुंबई हमले के दौरान भारत के गृहमंत्रालय का शिष्ट मंडल पाकिस्तान में मौजूद था और उनकी दावत का लुत्फ उठा रहे थे।

खबर चैंकाने वाली इसलिए है क्योंकि भारतीय अधिकारी एक दिन ज्यादा पाकिस्तान में रुके थे। ये खुलासा सरकार की नींद उड़ा सकता है। खबर के मुताबिक तत्कालीन गृह सचिव मधुकर गुप्ता समेत कुछ वरिष्ठ अधिकारी पाकिस्तान के मुरी स्थित रिजॉर्ट में हमले के एक दिन बाद तक मौज-मस्ती कर रहे थे।

भारतीय अधिकारियों की इस हरकत का रहस्योद्धाटन बेहद हैरानी भरा है, इसलिए नहीं कि मामला हमले के साढ़े सात साल बाद उजागर हुआ है, बल्कि इसलिए, कि अब अधिकारियों को इस पर सफाई देते नहीं बन रहा है, बताने के लिए उनके पास कोई वजह नहीं है।

इतना पता चल रहा है कि 26 नवंबर 2008 में ही पाकिस्तान से गृह सचिव स्तर की वार्ता के लिए भारत सरकार का शिष्ट मंडल पाकिस्तान गया हुआ था। वार्ता के खत्म होने बाद अधिकारियों को भारत वापस लौटना था। लेकिन भारतीय शिष्ट मंडल पाकिस्तान में बेवजह एक दिन और रुका रहा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय